फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल गायिका ने आल्हा गाकर भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अजगैन (उन्नाव)। कस्बे की बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल गायिका ने आल्हा प्रस्तुत कर लोगों में जोश भर दिया। शाम को देवी जागरण के साथ ही रावण का पुतला भी दहन किया गया। बीच-बीच में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी पेश की गई।
विज्ञापन

अजगैन मेला कमेटी की ओर से आयोजित तृतीय बाल दशहरा मेले में दोपहर 2 बजे से आल्हा गायन का कार्यक्रम हुआ। आल्हा गायिका मैना गौतम की टीम ने आल्हा ऊदल बड़े लड़ैया जिनसे हार गई तलवार आदि पंक्तियां सुनाकर उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। शाम 5 बजे से देवी जागरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। राम डीजे जागरण पार्टी जमुनवां के गायकों ने मां शेरावालिए, चलो बुलावा आया है, दुर्गा है मेरी मां आदि देवी भजन गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बीच-बीच में शिव पार्वती, गणेश, मां दुर्गा, काली आदि देवी देवताओं की झांकी निकाली गई जिसे देखकर लोग भावविभोर हो गए। रात 9 बजे अजगैन रेलवे फाटक के पास रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर पंकज गुप्ता, कमल जायसवाल, बंटी जायसवाल, लाला कुशवाहा, शिव गुप्ता, सत्यम, अनमोल व नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें