फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप मिलते ही सपनों को लगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सपा सरकार ने गरीबी-अमीरी का भेदभाव मिटाते हुए सभी को तकनीकी क्षेत्र से जोड़ा है। लैपटॉप मिलने के बाद छात्र-छात्रा नेटवर्किंग के क्षेत्र में आसानी से कार्य कर सकते हैं। सपा सरकार जो भी वादे करती है वह निभाती है। जब हर छात्र-छात्रा के हाथों में लैपटॉप होगा तो आगे की पढ़ाई में उसके पंख लग जाएंगे और वह नेट की दुनिया से जुड़कर ऊंचाइयों तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

ये बातें भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने रघुराजराजा रामगोपाल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देेते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र-छात्रा हीनता के भाव से ग्रसित न रहे। सोचो अधिक, लिखो अधिक और पढ़ाई मन से करो सफलता अपने आप कदम चूमेगी।
डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि यह क्रांति की शुरुआत है। सरकार छात्र-छात्राओं की हर तरह की मदद कर रही है। शिक्षक दिवस के दिन छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जा रहा है यह सौभाग्य की बात है। बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में आने वाली छात्राओं की तुलना करते हुए कहा कि इस जिले में पढ़ने वाले छात्र-छात्राआें की कमी नहीं है। अभिभावक अपने बच्चों का हौसला बनाए रखें बच्चे अवश्य शिखर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सदर विधायक दीपक कुमार ने कहा कि सपा ने जो कहा वह कर के दिखाया है। मुख्यमंत्री ने लोगों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा है। लैपटॉप मिलने के बाद छात्र-छात्राओं को नेट संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।
पुरवा विधायक उदयराज यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि आप सभी को समय आने पर इसका ध्यान रखने की जरूरत है। निराला प्रेक्षागृह में 616 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीडीओ हेमंत कुमार द्विवेदी, डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता, एबीएसए डॉ. राजेश सिंह, एसडीएम सतीशचंद्र शुक्ल, अजब सिंह, रामचंद्र सिंह, मतीन आदि मौजूद रहे।
इन छात्र-छात्राओं को दिए लैपटॉप
विजय कुमारी, आकांक्षा सिंह, अल्का वर्मा, अल्पना देवी, अमिता शुक्ला, अंचल शुक्ला, श्याम मनोहर, अंजू देवी, अंकिता मिश्रा, अंकित कुमार, अंकित चौधरी, रामनरेश, हंस कुमार, विनोद, अंकित सिंह, अंकित शुक्ला, अंकित तिवारी, अनूप कुमार को लैपटॉप दिए गए।
फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार अयोध्या प्रसाद मिश्र महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए। मुुख्य अतिथि बांगरमऊ विधायक बदलू खां ने कहा सपा सरकार किए गए वादों की कसौटी पर खरी उतर रही है। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिल जाने से उनकी शिक्षा में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने फतेहपुर चौरासी, बांगरमऊ तथा गंजमुरादाबाद में एक-एक मॉडल स्कूल बनने के साथ ही एक महिला डिग्री कॉलेज दो करोड़ की लागत से बनवाया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन भी हो चुका है।
विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि यह क्षेत्र अति पिछड़ा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुई। यहां 244 में 224 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए। संचालन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सफीपुर के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने किया।
यहां एसडीएम सरजू प्रसाद शुक्ला, राजीव यादव, संतोष यादव, जुल्फिकार अली, प्रतिमा मिश्रा, पीएन दीक्षित, मुजीबुल्ला, आनंद कुमार यादव, सोबरन सिंह, उमेश प्रताप सिंह, मो. स्वीद खां, राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बीघापुर प्रतिनिधि के अनुसार मनोहरा स्मृति महाविद्यालय में भगवंतनगर विधायक कुलदीप सेंगर ने लैपटॉप वितरण किया। श्री सिंह ने सपा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासाें की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए पूरी ईमानदारी से सरकार कटिबद्ध है। आने वाला समय तुम्हारा है कुछ करके आप को दिखाना है। यहां 375 छात्र-छात्राओ को लैपटॉप दिए जाने थे। इसमें 9 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
यहां तहसीलदार प्रमोद झा, कमला शंकर अवस्थी, नीरज अवस्थी, कुसुमलता द्विवेदी, गंगा प्रसाद, बृज किशोर, जुगुल मिश्रा, नागेश सिंह, डॉ. मान सिंह, संजय त्रिवेदी, रामू अवस्थी आदि मौजूद रहे।
आज बनेंगे आईकार्ड
पाटर (उन्नाव)। राजा राम गोपाल कालेज सुमेरपुर के प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को बटने वाले लैपटॉप के लिए छात्र-छात्राओं के आईकार्ड छह सितंबर तक बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें