सोहरामऊ (उन्नाव)। आसीवन-मौरावां ब्रांच की नहर में खांदी कट जाने सैकड़ों बीघा धान, उड़द, मूंग की फसलें नष्ट हो गई। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद खांदी को बंद किया। आए दिन खांदी कटने किसानों मेें विभाग के प्रति गुस्सा है।
नवाबगंज क्षेत्र के मानपुर अमरेथा के समीप आसीवन मौरावां ब्रांच नहर में खांदी कट जाने से किसानों की फसलों मेें पानी भर गया। इससे उनकी उड़द, मूंग, मक्का आदि फसलें नष्ट हो गई। विभाग को इसकी जानकारी होते ही सभी रजबहे खुलवाकर खांदी को बंद कराने के लिए बोरियों में मिटटी भरकर बल्लियों के सहारे खांदी बांधे जाने का प्रयास करते रहे। आसीवन मौरावां ब्रांच में मकूर से लेकर जालिमखेड़ा, कीर्तिखेड़ा, अमरेथा, मानपुर सहित सैकड़ों जगहों पर नहर की पट्टियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। आए दिन खांदी कटने से फसल बर्बाद हो रही है। किसानों ने बताया कि यदि नहर की सफाई व पटरियोें को दुरुस्त नहीं किया तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।