फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया मरीज बढे़, बेड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भीषण गर्मी में डायरिया पीड़ित मरीजों की तादात बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में बेड फुल हो चुके हैं। फोल्डिगों में लिटाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में राहुल तिवारी (24) पुत्र श्याम प्रकाश जवाहर नगर कोतवाली, सुरेश (42) पुत्र अन्नू पीडीनगर कोतवाली, गीता देवी(55) पत्नी चंद्रशेखर हरदोई, राजरानी(40) पत्नी मुन्ना नरी अचलगंज, नन्हके(30) पुत्र महेश भवानी खेड़ा कोतवाली तथा जंगली प्रसाद (65) पुत्र मालवी रऊकरना माखी को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं छह डायरिया पीड़ित मरीज ग्लूकोज चढ़वाने के बाद घर चले गए। डायरिया मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए एक बेड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बेड फुल होने से अन्य आने वाले मरीजों को अलग से फोल्डिंग में लिटाकर इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में डायरिया मरीजों की संख्या 300 से ऊपर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें