फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 29 पर लगाया गुंडाएक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आपराधिक घटनाओं में लिप्त 29 लोगों को पुलिस ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है। पुरवा पुलिस ने 14, फतेहपुर चौरासी पुलिस ने 12 जबकि माखी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी राकेश प्रधान की ओर से सभी थानाध्यक्षों को दिए गए आपराधिक व अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पर पुरवा कोतवाली पुलिस ने दो भाइयों सहित 14 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें कटहर गांव निवासी चंद्रशेखर, सुनील, शीतल लोध, बछौरा निवासी कमलेश, महेश व राजेंद्र, तूरी छविनाथ के रोशन, रतावर निवासी दुलारे, अतुल पुत्र साहबलाल और उसके भाई गोलू, धौरहरा निवासी शिवा पंडित, जोतपुर के शैलेंद्र, संजय और मेदपुर निवासी शिवपाल शामिल हैं। वहीं फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें सैंता गांव निवासी नफीस, इरशाद व रामपाल, जाजामऊ गांव निवासी मनोज, पट्टी हमीरपुर निवासी फिरोज, चिरंजूपुरवा के धर्मेंद्र, छोड़इया खेड़ा के पतन्ने, अधार खेड़ा के रामस्वरूप, जमुनिहा कच्छ के विजय सिंह, भगवंतखेड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण, कल्लू, और फतेहपुर चौरासी कसबा के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी शानू उर्फ इसरार के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं माखी थाना पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित तीन के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई की है। इनमें पूरानिफ्स पंसारी गांव निवासी सोनू पुत्र पुत्ती शुक्ला और उसके भाई सुचित के अलावा बिरसिंहपुर निवासी रामचंद्र के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई की है। सीओ क्राइम शशि शेखर सिंह ने बताया एसपी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस अराजक और असामाजिक तत्वों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें