उन्नाव। माउंट लिट्रा जी स्कूल में एचडीएफसी बैंक, पिडीलाइट, पेप्सी और पारले जी के संयुक्त तत्वावधान में ‘रंगीला रंगराजा’ आर्ट मेला आयोजित किया गया। इसमें 18 स्कूलों के दो हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता विभिन्न कक्षाओं के पांच वर्गों के बीच कराई गई। इसमें कई रोचक विषयों के साथ प्रदूषण व बाल शोषण जैसे विषय पर चित्र बनाने थे। अधिक प्रतिभागियों को देखते हुए अलग से काउंटर खोलकर उनका पंजीकरण किया गया। साथ ही सामग्री का वितरण भी हुआ। प्रतिभागियों द्वारा उत्साह दिखाते हुए अत्यंत मोहक रंगारंग व कल्पनाशील कृतियां बनाई गईं। जिनमें विभिन्न वर्गों के प्रथम तीन विजेताओं को एक हजार से दो हजार रुपए तक का ईनाम भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या भावना मिश्रा ने कलाकृति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी छात्र-छात्राओं का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर केके सिंह, रितेश श्रीवास्तव, डॉ पीएन बाजपेई, अमित रस्तोगी, नीना वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, डा. धमेन्द्र मिश्रा वास्तुकार, एस विलियम्स रीजनल डायरेक्टर जी स्कूल, इंटीरियर डिजाइनर केके सिंह, एरिया मैनेजर मार्केटिंग पिडीलाइट रजनीकांत गुप्ता, विभागाध्यक्ष कला विभाग सीएसजेएमयू बृजेश कटियार, डा. पीएन बाजपेई, डा. दीप्ति मेहरा, संतोष कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य भावना मिश्रा मौजूद थे।