बांगरमऊ(उन्नाव)। कृषि उत्पादक मंडी सचल दल की ओर से शनिवार को हरदोई मार्ग पर स्थित हरित होटल के निकट मंडी टैक्स चोरी कर भाग रहे एक ट्रक को दबोच कर मंडी कर्मी प्रेम बाबू सचान ने सदर कोतवाली के ग्राम थाना निवासी शरीफ पुत्र अजीज नामक व्यापारी से 17812 रुपये मंडी शुक्ल व 15 हजार समन शुल्क के रूप में वसूला।