फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान ताक रहे अधेड़ ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। खेत पर धान ताक रहे एक वृद्ध को रात में ठंड लग गई। उसे उल्टी-दस्त लग गए। सूचना परिजनों को दी गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा ही रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना माखी के गांव कोरारी कला में रहने वाले नन्हकू (56) पुत्र स्व. अंगनू पासी गांव के बाहर खेत में लगे कटे धानों की देखरेख कर रहा था। रात में उसे ठंड लग गई। उसके बाद उल्टी दस्त चालू हो गए। पड़ोस में ही रहने वाला बिरजन भी वहां धान ताक रहा था। उसने नन्हकू की हालत खराब देख इसकी सूचना उसके घर वालों को को दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर घर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। नन्हकू के चार लड़के और एक लड़की है। बड़ा लड़का विक्षिप्त है। दूसरा लड़का अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहता है। पिता की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें