फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, सपा व बसपा का चरित्र एक-हृदयनारायन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के प्रांतीय प्रवक्ता व एमएलसी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुदरा व्यापार में एफडीआई का विरोध किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए एमएलसी हृदयनारायन दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा तीनों का चरित्र एक जैसा है। यह पार्टियां दिल्ली मेें एक रहती हैं और प्रदेश मेें सरकार का विरोध करती हैं। संसद में अगर भाजपा केंद्र सरकार का विरोध करती है तो सपा व बसपा इनकी शैडो बन जाती है। जनता भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी से त्राहि त्राहि कर रही है और केंद्र सरकार खुदरा व्यापार में एफडीआई लाने पर तुली है। कार्यक्रम जिला संयोजक मस्तराम की अध्यक्षता में हुआ। धरने को मुख्य रूप से पूर्व सांसद देवी बक्स सिंह, विपिन गुप्ता, प्रभाशंकर दीक्षित, गंगा प्रसाद वर्र्मा, रामचंद्र वर्मा, सुंदर लाल लोधी, संजय शुक्ला, अनुराग अवस्थी आदि ने संबोधित किया।
सरोज सिंह चौहान के संचालन में हुए धरने में नगर पालिका अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्र, अजीत निगम, सूर्य कुमार बाजपेई, वाणी कांत द्विवेदी, राकेश दीक्षित, रज्जन सिंह, के के मिश्रा, गोल्डी गुप्ता, अखिलेश बाजपेई, देवी चौटाला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें