फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से लापता को नहीं खोज सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। चार साल से लापता एनआरआई को पुलिस अभी तक नहीं खोज सकी है। उसकी पत्नी पुलिस के यहां बार-बार गुहार लगाती है किंतु मामला विदेश का होने की बात कहकर पुलिस हाथ खड़े कर देती है। सीओ ने पत्नी शिकायत पर मामले की जांच मौरावां थाने को सौंपी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बेगमगंज का पन्नालाल धोबी छह साल पहले दुबई गया था, जहां वह कुवैत लांड्री शारजाद में काम करने लगा। दो साल के बाद पन्नालाल का घर वालों से संपर्क टूट गया। इस पर पन्नालाल की पत्नी मीरा ने मौरावां पुलिस से शिकायत की। इस पर मौरावां पुलिस दुबई गए ओम प्रकाश के लौटने पर पूछताछ की। ओमप्रकाश ने वायदा किया कि वह पन्नालाल को 15 दिन मेें ढूंढ लाएंगे। तब से दुबई गए ओमप्रकाश आज तक वापस नहीं लौटे। इस दौरान एनआरआई की पत्नी मीरा आर्थिक तंगी से जूझने लगी। उसके युवा पुत्र ने तीन साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी। विकलांग पुत्र व जवान पुत्री का भार एनआरआई की पत्नी पर आ गया। 15 दिन बाद एक बार फिर एनआरआई की पत्नी ने सीओ चरन सिंह को शिकायती पत्र दिया। सीओ ने जांच मौरावां पुलिस को सौंपी। मौरावां पुलिस ने जवाब दिया कि वह जांच नहीं सकती है। इस बार दोबारा सीओ को शिकायती पत्र दिया है। एक बार फिर जांच सीओ ने मौरावां पुलिस को जांच भेजी है। सीओ चरन सिंह ने बताया कि महिला के शिकायती पत्र पर मौरावां पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें