फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: रोजगार मेले में 98 आईटीआई पास युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आईटीआई में अलग-अलग ट्रेडों के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें साक्षात्कार में सही जवाब देने पर 98 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

आईटीआई पास फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व ट्रैक्टर मैकेनिक के लिए मेले में हरिद्वार की हीरो मोटो कॉर्प कंपनी ने साक्षात्कार लिए। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मेला शाम छह बजे तक चला।
165 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कंपनी के कर्मचारियों ने उनका बायोडाटा देखा। शिक्षा संबंधित प्रमाणपत्र देखकर साक्षात्कार में शामिल किया गया। साक्षात्कार की प्रक्रिया अनुदेशक पंकज यादव ने संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि अलग-अलग शिफ्टों में चयनित युवाओं को नियुक्ति मिलेगी। कंपनी इन्हें 13,500 रुपये वेतन देगी। आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य लल्लन प्रसाद ने बताया कि रोजगार मिलने से युवा खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें