फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। थानाक्षेत्र के निराला गांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलाें को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



औरास थानाक्षेत्र के शोभाखेड़ा निवासी अजय पाल (32) पुत्र सोहनलाल मंगलवार शाम बछौली गांव सब्जी खरीदने बाइक से गया था। साथ में गांव का युवक मनोज (26) पुत्र छोटेलाल भी था। अजय सब्जी खरीदकर लौट रहा था। औरास के निराला गांव के निकट उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में अजय पाल की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा मनोज व दूसरी बाइक सवार औरास के सरीफाबाद निवासी शोभित (25) पुत्र गंगाराम घायल हो गया। औरास थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने घायल मनोज व शोभित को औरास स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद शोभित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


-औरास थानाक्षेत्र के निराला गांव के निकट हुई घटना
-बछौली बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहा था युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें