फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिन के ब्लाक में छमकनाली पुल की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। छमकनाली रेलवे पुल पर जैकटिंग (सीमेंट लेप) का कार्य ब्लाक न मिलने से कई दिनों से बाधित था। रेल पथ निर्माण विभाग अरसे से ब्लाक की मांग कर रहा था। सोमवार को अप ट्रैक पर ब्लाक को हरी झंडी मिल गई है। इससे मंगलवार से मरम्मतीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। यह 45 दिन तक चलेगा।


छमकनाली रेलवे पुल के खंभों की सीमेंट की परत उखड़ने से यह कमजोर हो रहे हैं। खंभों की मजबूती के लिए रेलवे जैकटिंग करा रहा है। करीब दो माह पहले मरम्मत को हरी झंडी मिली थी। ब्लाक न मिलने से कार्य ठप था। सोमवार को मंडल कार्यालय से 45 दिन का ब्लाक पास कर दिया गया। मंगलवार (आज) से अगले 45 दिनों तक पुल के खंभों का मरम्मतीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलपथ निर्माण कार्य प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 45 दिनों का ब्लाक मिला है। मंगलवार से मरम्मतीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। अप ट्रैक पर ब्लाक के दौरान 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों को काशन पर गुजारा जाएगा।


45 दिन के ब्लाक में छमकनाली पुल की होगी मरम्मत
मंगलवार से 45 दिनों तक अप डाउन पर मिला ब्लाक
ब्लाक के दौरान 20 किमी की स्पीड से दौड़ेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें