फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त महिला घर पर अकेली थी। इससे उसे मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


आग से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी अब्बास की शादी पांच वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद के कस्बा महमदाबाद निवासी हसन अहमद की पुत्री सोनी के साथ हुई थी। पति अब्बास पंजाब में जरदोजी का काम करता है।
विज्ञापन


पिछले डेढ़ माह से वह पंजाब में रह रहा है। पत्नी सोनी घर पर बेटी और सास कमरूल के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह सोनी गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी।

तभी सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई और सोनी चपेट में आ गई। हादसे के वक्त सोनी घर पर अकेली थी इससे उसे फौरन मदद नहीं मिल पाई। मोहल्ले के लोगों ने जब चीख सुनी तो वह भागकर घर पहुंचे। जहां आग बुझाई। हालांकि तब तक सोनी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


- हादसे के वक्त घर में अकेली थी महिला
- परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें