हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक बरातीखेड़ा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक व क्लीनर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हापुड़ के दीप पिलकऊ गांव निवासी चालक गुलाब पुत्र फरमान व परिचालक यीशूू पुत्र हसमुल्लाह गुजरात से ट्रक लेकर एक्सप्रेस वे के रास्ते मऊ जा रहे थे। यूपीडा की एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया है।