फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनगंज ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर फैसला 9 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज ब्लाक प्रमुख की कुर्सी का फैसला 9 को
विज्ञापन


उन्नाव। हसनगंज ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसकी तस्वीर नवंबर के दूसरे सप्ताह में साफ होगी। पूर्व विधायक की अगुवाई में मौजूदा क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डीएम ने 9 नवंबर को बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम हसनगंज करेंगे। विकासखंड के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक में बुलाया गया है।


हसनगंज ब्लाक में 86 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। 13 अक्तूबर को पूर्व विधायक राधेलाल रावत 71 बीडीसी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे थे। इन्होंने डीएम को 71 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथपत्र सौंपकर मौजूदा प्रमुख पर अविश्वास जताने की जानकारी दी थी। इसके बाद डीएम ने डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव को शपथपत्रों की जांच और क्षेत्रपंचायत सदस्यों की फोटो हस्ताक्षर और बयान लेने के निर्देश दिए थे। शपथपत्र देने वालों में बीडीसी बिटाना, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मुन्ना, सुनील कुमार, कमलेश, रामसागर, विमलेश, संतोष कुमार, गौरीशंकर, रेनू वर्मा, पियारा, शांती देवी, नरेंद्र, विजय सिंह, राजेंद्र कुमार, नसरत, सुशील कुमार, गेंदेलाल, तपेश्वरी, रज्जन, भइयालाल, काली प्रसाद, बलराम, महेंद्र, लक्ष्मी, सुशील कुमार समेत 71 बीडीसी सदस्य शामिल रहे थे।
विज्ञापन



अब डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने 9 नवंबर को हसनगंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय में सभी बीडीसी सदस्यों की बैठक बुलाई है। बैठक में आधे सदस्यों का पहुंचना अनिवार्य है। बैठक में अविश्वास प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक से संबंधित पत्र रजिस्ट्री से भेजा है।
विज्ञापन



पीठासीन अधिकारी गुप्त मतदान के लिए प्रस्तुत करेंगे प्रस्ताव
डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचास्थानि) को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि वह अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए सभी मतदान सामग्री, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची और मतपत्र आदि उपलब्ध कराएं। सूत्रों की मानें तो बैठक का कोरम पूरा होने के बाद पीठासीन अधिकारी गुप्त मतदान के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। कार्रवाई पूरी होते ही पीठासीन अधिकारी इसकी रिपोर्ट व परिणाम की जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति साफ हो जाएगी।



- क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बुलाई गई बैठक, मौजूदा प्रमुख के खिलाफ दिए गए शपथपत्र पर होगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें