फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बारिश में 25 गांवों में गिरे 80 कच्चे घर

Tue, 12 Aug 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर- 23-बारिश में गिरी कच्चे घर की छत और क्षतिग्रस्त दीवार में मिट्टी लगाकर मरम्मत करती म - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। तहसील क्षेत्र में अब तक की हुई बारिश में 25 गांवों में 80 लोगों के कच्चे घर गिर गए। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपालों ने गांवों में जाकर जांच की और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के जंबुरपुर, ऊंचगांवसानी, अकोहरी, मुरैता नवीन, मुहीद्दीनपुरपुर, रसूलपुर, भवानीगंज, रोशनगंज, टिकरिया, बस्तीखेड़ा, बचरौली, नवांव, करौली भिटौली, सैदपुर, गुलरिहा व अकोहरी गांवों में रोशनी, ज्योति, लक्ष्मी, रीना, सुनीता, कलपेश, सर्वेश, राहुल समेत 80 लोगों के कच्चे घर बारिश में गिरने की पुष्टि हुई है। बरसात से घर गिरने की सूचना मिलने पर तहसीलदार ने लेखपालों को गांवों में भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी थी। तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने बताया कि कच्चे घर गिरने की सूचना पर लेखपालों को गांवों में भेजकर सर्वे कराया गया है। घर गिरने की मिली रिपोर्ट पर दैवीय आपदा के तहत सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

पुरवा तहसील क्षेत्र के पांच गांवों में बनेंगी अन्नपूर्णा मॉडल शाप
पुरवा (उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के पांच गांवों में अन्नपूर्णा माॅडल शाप का निर्माण कराया जाएगा। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि कटांव, अडगांव, पासाखेड़ा, भूलेमऊ, बिशुनखेड़ा व तुसरौर में माॅडल शाप बनेगी। जिला पूर्ति विभाग से इस संबंध में पत्र आया है। करीब 750 वर्ग फीट की भूमि मांगी गई है। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से उपलब्ध भूमि की जानकारी मांगी गई है। दो दिन के अंदर भूमि का प्रस्ताव तैयार करके देने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें