फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड दुरुस्तीकरण के नाम पर दो युवकों ने की उगाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। जिलापूर्ति कार्यालय से भेजे जाने की बात कहकर दो युवकों ने मैता गांव में राशनकार्ड दुरुस्तीकरण के नाम उगाही की। रामशंकर, रामचंद्र, बबली, संगीता, रामआसरे, मुकेश, सरजूदेई व अंकित ने आदि ने बताया कि मंगलवार सुबह निशांत व सचिन नाम के दो युवक लैपटाप लेकर गांव आए थे।
विज्ञापन



दोनों कोटेदार प्रेम के दरवाजे के बाहर बैठकर राशनकार्ड में यूनिट में नाम बढ़ाने, नाम संशोधन व मुखिया के नाम को सही करने के नाम पर सौ रुपये प्रत्येक ले रहे थे। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दोपहर बाद वहां से चले गए। कोटेदार प्रेम कुमार ने बताया कि युवकों ने खुद को पूर्ति कार्यालय से भेजे जाने की बात कही। वहीं मुर्तजानगर में राशनकार्ड के नाम पर उगाही की चर्चा रही। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अमित यादव ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उगाही की शिकायत मिलने पर जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




-मैता के ग्रामीणों के विरोध करने पर खिसके
-पूर्ति निरीक्षक ने मामले की जानकारी से इन्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें