फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनरियों की मानीटरिंग में जुटे अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कुंभ स्नान के तहत गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए शासन ने किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत जिले में अनुश्रवण समिति पूरी तरह से अलर्ट है। टेनरियों की मानीटरिंग करने के साथ ही सिटी व लोन नाला का भी निरीक्षण किया जा रहा है। शासन ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


15 दिसंबर से 15 मार्च तक प्रयागराज में कुंभ का आयोजन होगा। लाखों की संख्या में रोज कुंभ में पवित्र स्नान करेंगे। पवित्र स्नान में प्रदूषित पानी की डुबकी श्रद्धालु न लगाएं इसके लिए शासन छह माह से तैयारियों में जुटा हुआ है। शासन ने प्रदूषण फैलाने वाली टेनरियों को जीरो डिस्चार्ज का आदेश दिया है। जिसके तहत 52 टेनरियों में ताला लग गया है। जबकि अन्य को भी जीरो डिस्चार्ज के आदेश दिए हैं। टेनरियों पर नजर रखने के लिए अनुश्रवण समिति को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शनिवार को समिति ने नाला, सीईटीपी व टेनरियों का निरीक्षण किया था। शासन ने जिला स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शासन के आदेश का अनुपालन होगा। गंगा में किसी हाल में प्रदूषित पानी नहीं गिरने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कुंभ स्नान के तहत अनुश्रवण समिति हुई अलर्ट
-टेनरियों के साथ ही ड्रेन का निरीक्षण शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें