फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग पर बनाए गए अंडरपास के चालू न होने से बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बालामऊ-कानपुर रेलवे ट्रैक पर ग्राम नसिरापुर की रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास अभी तक प्रारंभ नहीं किया जा सका है। दोनों तरफ सड़क नहीं बनवाए जाने से राहगीरों को कई किमी. का चक्कर लगाकर महमदाबाद-कलवारी मार्ग से होकर बांगरमऊ जाना पड़ रहा है। रेलवे क्रासिंग पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए अंडरपास स्थापित किया गया था।
विज्ञापन



दो दिन बाद इसे चालू किया जाना था लेकिन एक सप्ताह का समय गुजर जाने के बावजूद भी इसे चालू नहीं किया जा सका है। यहां तक कि अभी तक अंडरपास के दोनों ओर सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। जिससे हैबतपुर और नसिरापुर सहित कई गांवों के लोगों को महमदाबाद-कलवारी मार्ग से होकर बांगरमऊ या गंजमुरादाबाद आना-जाना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन



- कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचते हैं राहगीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें