फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 70 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
हसनगंज में आग से जलती गेहूं की फसल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हसनगंज/अचलगंज। आग लगने से अलग-अलग क्षेत्रों में 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हसनगंज के धौरा व कोइरा गांव में दमकल वाहन के देरी से पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दमकल कर्मियों से हाथापाई की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। बाद में एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के धौरा व कोइया गांव के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हवा के कारण कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। ग्रामीणों ने तालाबों से बाल्टी के जरिये पानी लाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। धौरा प्रधान शिवपाल, कोइया मदारपुर प्रधानपति अमर सिंह लोधी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से रामलखन, राजू, राजकुमार, महेश, अमरु, पप्पू,  सरवन, जरवन, कल्लू, रूपचंद्र, मेवालाल, प्रभु, राजकुमार व राजा आदि किसानों की फ सल जलकर राख हुई है। उधर, मोहान चौकी के पास दमकल गाड़ी के खराब हो जाने से समय पर नहीं पहुंच सकी। बाद में चार घंटे बाद जब दमकल पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दमकल के कर्मचारियों के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए लेकिन मौके पर पुलिस बल ने समझा-बुझाकर शांत किया। आग से लगभग 60 बीघा फसल जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने हाथापाई की घटना से इंकार किया है। उपजिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस को मौके पर भेजा गया था। कानूनगो व लेखपाल को भेजकर नुकसान का आंकलन कराकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर गांव में सोमवार को बिजली के तारों में स्पार्किंग से अशोक सिंह पुत्र जगरूप सिंह व छेदी पुत्र फ कीरे के खेत में आग लग गई। आग से लगभग 5 बीघा फसल जल गई। शेखूपुर निवासी अशोक सिंह ने बताया कि उसने बटाई पर खेत लेकर फसल बोई थी। तहसीलदार लालधर यादव ने बताया कि लेखपाल को मौके पर पहुंचा नुकसान की रिपोर्ट बनवाई गई है।

आग से छह बीघा फसल जलकर राख
अचलगंज। हाईटेंशन लाइन की स्पार्किंग से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। लगभग एक घंटे तक ग्रामीणों व दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। आग से रामबाबू, शाकिर व रामकुमार की छह बीघा गेहूं की फ सल जलकर राख हो चुकी थी। कस्बे के सब्जीमंडी के पास खड़े गेहूं के खेतों के बीच से मवैया फ ीडर से निकलने वाली हाईटेंशन लाइन गुजरी है। जोकि कस्बे को बिजली की आपूर्ति करती है। सोमवार शाम 4 बजे अचानक लाइन के तार आपस में टकरा गए जिससे उससे निकली चिंगारी नीचे खड़े गेहूं के खेत में गिरी। ग्रामीणों ने जेसीबी मंगवा कर उससे खेत में पड़े गेहूं के गट्ठे हटवाए। देर से पहुंची दमकल व ग्रामीणों की मशक्कत के बाद एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

चूल्हे के चिंगारी से आग लगी, गृहस्थी जली
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला शीतलगंज में रविवार की रात गुड्डू पुत्र मुन्नीलाल के घर पर चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से पड़ोसी देशराज पुत्र छोटलाल के घर को चपेट में ले लिया। दोनों के यहां लगभग चालीस हजार की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। सभासद विनय राजपूत ने बताया कि आग बुझाने में गुड्डू भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें