फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिले में 65.42 लाख पौधों का होगा रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 65.42 लाख पौधों का होगा रोपणउन्नाव। कलक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हॉल में सीडीओ ऋषिराज की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में होने वाले पौधरोपण के लिए आवंटित पौधों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिले में पौधरोपण के लिए 6542220 पौधे आवंटित हुए हैं। इसके लिए विभागों को लक्ष्य दे दिया गया है। विभागों की तैयारियों को सीडीओ ऋषिराज ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागों को आवंटित पौधरोपण के लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढा खुदान पूर्ण करके सूचना प्रभागीय निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी दी कि लगभग सभी विभागों द्वारा पौधों का मांग पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही वन विभाग की पौधशालाओं से संबंधित विभागों को पौधे उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सीडीओ ने बताया कि इस वर्ष नगर विकास निकायों में नंदन, ग्राम्य विकास गांवों में ग्राम और वन विभाग आयुष वन की स्थापना करेगा। इसके लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां कर लें। सीडीओ ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसके मध्य जिले के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ‘मेरा आंगन, मेरा वृक्ष’ गतिविधि के तहत कार्यालय परिसर या आवासों में एक पौधे का रोपण किया जाएगा। साथ ही उसकी देखभाल व सुरक्षा के साथ नियमित सिंचाई भी करेंगे। बैठक में उप निदेशक कृषि डॉ. मुकुल तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें