बांगरमऊ। इंदिरागांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की ओर से ‘मानव जीवन में साहित्य का योगदान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पंद्रह छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें दो छात्राएं संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। इंदिरा गांधी महाविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य डा. बीके मिश्रा ने मानव जीवन में साहित्य के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि साहित्य के बिना मानव जीवन अधूरा है। डा. विष्णु मिश्रा ने अनुभव साझा करते हुए साहित्य को मानवीय संवेदना जगाने वाला सशक्त माध्यम बताया। विभागाध्यक्ष डा. राजीव यादव ने अंग्रेजी साहित्य के वैचारिक रूप के विषय में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए। निर्णायक मंडल के डा. वीके मिश्रा ने प्रस्तुतीकरण एवं साहित्य समावेश के आधार पर निर्णय सुनाया। इसमें छात्रा अंजलि गुप्ता व आकांक्षा शुक्ला को प्रथम, अनुष्का शर्मा को दूसरा और दिनेश कुमार, सुषमा स्वराज ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान डा. एसएन राय, डा. अंजना सिन्हा, सविता, किरन व होसिता गुप्ता मौजूद रहे।