उन्नाव। जिला अस्पताल का स्टेमी केयर नेटवर्क वरदान साबित हो रहा है। इसके जरिये अब तक 61 मरीजों की जान बचाई गई है। स्टेमी गंभीर दिल का दौरा है, जिसमें कोरोनरी धमनी अवरुद्ध हो जाती है। पहले हायर सेंटर रेफर करने से उपचार में देरी होती थी। त्वरित उपचार हेतु यह नेटवर्क शुरू हुआ है।
नोडल अधिकारी व पैरामेडिकल स्टाफ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। हार्ट अटैक मरीज के जिला अस्पताल पहुंचने पर पैरामेडिकल स्टाफ ईसीजी ग्रुप पर भेजता है। जीएसवीएम अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट ईसीजी के अनुसार उपचार की सलाह देते हैं। मरीजों को टेनेक्टाप्लस इंजेक्शन लगाकर कार्डियोलॉजी विभाग पहुंचाया जाता है। इससे समय पर इलाज मिल रहा है।