फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की बैठक में 60.94 करोड़ के बजट पर लगी मुहर

Wed, 13 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अधूरी तैयारियों के बीच 60.94 करोड़ के बजट को लेकर आयोजित बोर्ड बैठक में छिटपुट हंगामे के बाद आखिरकार मुहर लग गई। पहले तो पालिका सदस्यों ने बैठक में बजट के साथ-साथ टेंडरों के प्रस्तावों को भी रखने की बात कही लेकिन फिर मान-मनौव्वल के बाद सहमति बन गई। बैठक के दौरान मात्र तीन प्रस्तावों पर ही सहमति बनी।
विज्ञापन


मंगलवार को पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में पालिका की बोर्ड बैठक में सन 2015-16 के लिए कुल 60.94 करोड़ के प्रस्तावित मूल बजट पर चर्चा की गई। इसमें भवन कर, जलकर, स्टैंप ड्यूटी व पड़ाव शुल्क सहित अन्य जरिए से होेने वाली आय व उसके खर्च पर बहस की गई।

चर्चा के दौरान जब सभासदों द्वारा बीते वर्ष अल्पसंख्यक वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई तो पालिकाध्यक्ष व पालिका ईओ रोली गुप्ता द्वारा इसका जवाब नहीं दिया जा सका। वहीं पालिका के स्लाटर हाउस से प्रति वर्ष होने वाली हजारों रुपए की आय के बाद भी इससे आय न दर्शाने का भी सवाल बैठक में उठा।
विज्ञापन


बीते वर्ष पड़ाव अड्डों के शुल्क के नाम पर मात्र 10 हजार की वसूली करने वाली पालिका ने इस वर्ष के बजट में 12 लाख की सोर्स ऑफ इन्कम दिखाई है। इस पर भी सदस्यों ने सवाल उठाया और चेयरमैन व ईओ से इस आय के तरीके की जानकारी मांगी। इसके जवाब में अध्यक्ष ने डीएम से बात कर सभी पड़ाव अड्डों की नीलामी कराने के प्रयास किए जाने की बात कही।

इसके अलावा पालिकाक्षेत्र में बागवानी के नाम पर 30.50 लाख का व्यय करने की बात का मुद्दा भी गर्माया। जबकि बीते वित्तीय वर्ष में 13.37 लाख के किए गए व्यय का ब्यौरा भी मांगा गया। इसके बाद कई मुद्दों पर हंगामा कर रहे सदस्यों को बैठक में पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शांत कराया और फिर बैठक में 2015-16 के लिए 60.94 करोड़ के प्रस्तावित मूल बजट पर मुहर लगी। इस दौरान पालिका के सभी सदस्यगण व पालिका के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें