फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सभासद, प्रधान, बीडीसी सहित 560 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सभासद, प्रधान बीडीसी सहित 560 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे सोनी सिंह परिहार व मौरावां नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सियावती शुक्ला और उनके पुत्र मोहित शुक्ला ने लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

जिला भाजपा कार्यालय में प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा, संयोजक भगवती रावत व सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने पटका पहनाकर 560 लोगों को सदस्यता दिलाई।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में सपा के पूर्व जिला सचिव मनोज कुमार पाल, पुरवा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव बहादुर पटेल, आप के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवीन कुमार शर्मा, भीम सिंह के साथ बीडीसी व पूर्व और वर्तमान प्रधान शामिल रहे। एडवोकेट ज्योति तिवारी के संयोजन में 24 वकीलों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

जिला पंचायत का चुनाव लड़े बृजकिशोर पाल, प्रधान रहीमाबाद संतोष गौतम, पूर्व प्रधान मनोज पाल, प्रधान गोदरी रामकुमार पाल आदि ने भी सदस्यता ग्रहण की। सपा नेता देवकांत उत्तम ने भी सदस्यता ली। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें