सफीपुर। कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से गुरुवार दोपहर दरौली निवासी वीसी त्रिवेदी नकदी निकालने पहुंचे। इस दौरान एटीएम से दो हजार का एक नकली नोट निकला। युवक ने शाखा प्रबंधक एस के दुबे से एटीएम से नकली नोट निकलने की शिकायत की।
इस दौरान शाखा प्रबंधक ने युवक को एटीएम में कैश लगाने वाली एजेंसी की जवाबदेही बताकर चलता कर दिया। पीड़ित ने बैंक के उच्चाधिकारियों के साथ ही डीएम से शिकायत की बात कही है। उधर, प्रबंधक ने एटीएम से नकली नोट निकलने की शिकायत मिलने पर बताया कि एजेंसी की जिम्मेदारी है।