चित्रकूट। गोपालन योजना में 23.60 लाख रुपये की परियोजना पर महिला पशुपालकों को 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। विभाग ने इच्छुक महिला आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल nandbabadugdhmission.up.gov.in पर किए जा सकेंगे। ये आवेदन 21 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि लाभार्थी का 15 फीसदी अंशदान होगा। 35 फीसदी बैंक ऋण या स्वयं के संसाधनों से पर्याप्त धनराशि व छह माह का बैंक विवरण आवश्यक है। (संवाद)