फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यमुना के पांच मत्स्य खंडों की नीलामी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यमुना नदी के पांच मत्स्य खंडों की नीलामी बृहस्पतिवार को नहीं हो सकी। इस बोली में किसी भी मत्स्य जीवी सहकारी समिति ने भाग नहीं लिया। इन खंडों के लिए अब एक जुलाई को एक और अवसर दिया जाएगा। मत्स्य निरीक्षक शेषनाथ ने बताया कि जनपद में यमुना नदी के सोलह खंडों में से ग्यारह का आवंटन समितियों को हो चुका है। राजापुर में नौ और मऊ में दो खंडों की नीलामी 17 व 19 जून को हुई थी। आवंटित खंडों की 25 फीसदी धनराशि जमा हो चुकी है। सात खंडों की शेष 75 फीसदी धनराशि जमा हो चुकी है, जिसे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अनुमोदित किया। सहायक निदेशक मत्स्य ने चार अन्य खंडों के लिए 75 फीसदी धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें