औरास। शारदा नहर से निकले खड़वल जाने वाले माइनर में पानी छोड़े जाने के बाद ही ओवरफ्लो होते ही खांदी कट गई। जिससे लगभग 50 बीघा किसानों की फसल जलमग्न हो गई।
औरास के सीमऊ के पास से निकली शारदा नहर खंड-2 लखनऊ से खड़बल माइनर में पानी पहुंचता है। बुधवार भोर पहर माइनर में पानी पहुंचते ही खड़बल से आगे नहीं पहुंच सका। एक जगह पर पानी भरने से ओवरफ्लो हो गया और परिणामस्वरूप खांदी कट गई। जिससे पानी नजदीक ही खेतों में भर गया। इससे खेतों में बोई गई गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो फसल जलमग्न देख होश उड़ गए। खड़वल के किसान चंद्रपाल, राधेश्याम, ओमप्रकाश, सूबेदार, रघुवीर, विनोद, मूलचंद्र, मनोज आदि किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हुई है। किसानों के मुताबिक माइनर की ठीक से सफाई न होने से खांदी कटी है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन दीपक यादव ने बताया कि जेई व अन्य कर्मचारियों को भेजकर खांदी की मरम्मत कराई जाएगी।