फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दुकानदार से 45 हजार रुपये लूटे

Sun, 22 Feb 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बैट्री खरीदने के बहाने दुकान पहुंचे तीन बदमाशों ने दुकानदार से 45 हजार रुपये लूट लिए। दुकानदार ने विरोध किया तो बदमाश उसे धक्का देकर भाग निकले। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कासिफ अली सरांय मोहल्ला निवासी कल्लू की मोतीनगर मोहल्ला में बैैट्री की दुकान है। शनिवार शाम करीब तीन बजे दो युवक बाइक से दुकान पहुंचे और इंवर्टर के लिए एक बैट्री निकालने की बात कही। कल्लू ने लड़के के आने का इंतजार करने की बात कही।

इसी बीच एक युवक दरी की गठरी लेकर पहुंचा। बैट्री खरीदने आए युवक उससे मोलभाव करने  लगे। बातों ही बातों में पूरी गठरी 10 हजार रुपये में तय कर ली।

एक बदमाश ने कल्लू से एक हजार रुपये कम पड़ने की बात कहते हुए एटीएम से निकालने की बात कही और कुछ देर के लिए एक हजार रुपये उधार मांगे। कल्लू ने जेब से गड्डी निकाली और जैसे ही एक हजार रुपये निकालने लगे, बदमाशों ने उनके हाथ से गड्डी छीन ली।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। कल्लू और आसपास के अन्य दुकानदारों ने पीछा किया मगर बदमाश नहीं मिले। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें