औरास। कस्बे के मोहल्ला गौतमबुद्ध नगर निवासी खुशीलाल का पुत्र मोहन (20) मजदूरी करता था। रविवार दोपहर घर के अंदर आंगन में पड़े जाल में साड़ी के फंदे पर मोहन का शव लटका मिला। यह देख परिजन बेहाल हो गए। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)