उन्नाव। जिले में एक न्यायिक अधिकारी सहित 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। न्यायिक अधिकारी को होम आइसोलेशन किया गया है। अन्य संक्रमितों को बिछिया, औरास व श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कोर्ट में लिपिक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब न्यायिक अधिकारी व कोर्ट मोहर्रिर कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही शहर के कांशीराम कॉलोनी में 72 व 60 साल का दो वृद्ध, व 75 वर्षीय वृद्धा, 40 वर्षीय युवक, पीतांबर नगर मोहल्ले में 70 वर्षीय वृद्ध, 52 वर्षीय महिला, शुक्लागंज के 40 , 30, 28, 38 साल के चार युवक, 50 वर्षीय अधेड़, 21 वर्षीय युवती, 11 व 8 साल के दो बच्चे, सफीपुर में 56 वर्षीय अधेड़ महिला, 13 वर्षीय बच्चा, 25 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय वृद्ध, 35, 30, 32, 32, 42, 42 साल के छह युवक, 70 व 65 साल के दो वृद्ध, 38 व 30 वर्षीय महिलायें, 9 व 6 व 12 साल के तीन बच्चे, सुमेरपुर ब्लॉक में 48 वर्षीय युवक, हसनगंज में 50 वर्षीय अधेड़ महिला, 57 वर्षीय वृद्ध, 30 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय वृद्धा, 23 वर्षीय युवक, आसीवन थाने में तैनात सिपाही, बांगरमऊ तहसील के जोगीकोट में 20 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
सीएमओ कैप्टन डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि न्यायिक अधिकारी और कोर्ट मोहर्रिर को होम आइसोलेट किया गया है। अन्य संक्रमितों को औरास, बिछिया और श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 872 संक्रमित
जिले में अब तक 872 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 293 को घर भेजा जा चुका है। 562 का इलाज चल रहा है। इसमें 17 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
दो दिन बंद रहेगी कोर्ट
न्यायिक अधिकारी और कोर्ट मोहर्रिर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 4 व 5 अगस्त को कोर्ट परिसर बंद कर दिया गया है। इस दौरान संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों की जांच होगी और संक्रमित परिसर सैनिटाइज कराया जाएगा।