उन्नाव। प्राइमरी विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को सहायक टीचर बनाने के लिए बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग कराई गई। इसमें 31 दिसंबर 1975 की आयु तक के शिक्षामित्रों को शामिल किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षामित्रों की काउंसलिंग सुबह 8 बजे से बीएसए कार्यालय में होनी थी लेकिन बरसात के चलते डेढ़ घंटे बाद शुरू हो सकी।
काउंसलिंग के लिए बीएसए कार्यालय में आठ काउंटर बनाए गए थे। इसमें असोहा व हिलौली ब्लॉक के शिक्षामित्रों की काउंसलिंग बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी व उमाकांत कनौजिया, गंजमुरादाबाद-बांगरमऊ के शिक्षामित्रों के अभिलेख आरती गुप्ता व मनोज पटेल, सिकंदरपुर करन व सरोसी के शिक्षामित्रोें के अभिलेख बीईओ सुषमा सेंगर व रामजी, नवाबगंज व मियागंज के शिक्षामित्रों की काउंसलिंग बीईओ ऊषा शुक्ला व अमरनाथ, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी के शिक्षामित्रों की काउंसलिंग बीईओ हरिश्चंद्र चक व हरिनाथ सिंह, बिछिया व पुरवा के शिक्षामित्रों की काउंसलिंग बीईओ पंकज गुप्ता व रंगनाथ तथा बीघापुर व सुमेरपुर के शिक्षामित्रों की काउंसलिंग बीईओ अरविंद कुशवाहा व जयशंकर बाजपेई करा रहे थे। देखरेख प्रभारी बीएसए राजेश सिंह कर रहे थे।
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभिलेखों की काउंसलिंग कराई गई है। इसके बाद विद्यालय देने के लिए भी काउंसलिंग कराई जाएगी।