फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सई नदी पुल की मरम्मत को मिले 39 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। आठ माह से बंद औरास-चकलवंशी मार्ग पर सई नदी पुल से परेशानी झेल रहे पांच हजार लोगों के लिए यह राहत की खबर है। शासन ने पुल मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

मालूम होकि संडीला से चकलवंशी-्उन्नाव मार्ग पर कस्बा औरास के पास निकली सई नदी के पुल का एक हिस्सा व उसकी दीवार दो मीटर तक टूट कर पुल से अलग हो गई है। पुल की रेलिंग भी जर्जर है। करीब 58 साल पुराने पुल की स्थिति देखते हुए आठ माह पहले भारी व यात्री वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। तबसे जिला मुख्यालय व बिठूर से लेकर नैमिषारण्य तक आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। पुल से उन्नाव के अलावा सीतापुर, हरदोई व लखनऊ जनपदों से भारी व हल्के वाहनों का आवागमन होता है। लोगों को तीस किमी का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
पूर्व में निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। अब शासन ने मरम्मत के लिए पैसा स्वीकृत कर दिया है। लोक निर्माण विभाग निर्माणखंड के अधिशाषी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए चार दिन पहले 39 लाख रुपये मिले हैं। जल्द ही मरम्मत की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें