फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 60 करोड़ से 38 मार्गों का होगा निर्माण

विज्ञापन
फोटो-9- नवाबगंज के पिपरोसा-नानाटीकुर संपर्क मार्ग में हुआ गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 60 करोड़ से 38 मार्गों का निर्माण होगा। प्रदेश सरकार ने मार्गों के निर्माण को मंजूरी देते हुए बजट भी स्वीकृत कर दिया है। इसके साथ ही पहली किस्त के रूप में 50 फीसदी धनराशि भी जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चुनावी साल में योगी सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मार्गों के निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इसके तहत सड़कों का जाल बिछाने के लिए 60 करोड़ मिले हैं। विधानसभा क्षेत्रवार स्वीकृत मार्गों में सदर व मोहान के 6-6, बांगरमऊ व पुरवा के 5-5 और भगवंतनगर व सफीपुर के 8-8 रास्ते शामिल हैं। वर्तमान में इन रास्तों की हालत खराब है। गड्ढों के कारण लोगों को हिचकोले खाते सफर करना पड़ रहा है। इस बजट से मार्गों की लंबाई के अनुसार डामरीकरण कराया जाएगा। इन मार्गों में अन्य जिला व ग्रामीण मार्ग शामिल हैं, जो दो गांवों के साथ विधानसभा क्षेत्र को भी जोड़ते हैं। सड़कें बन जाने से जिला मुख्यालय का भी सफर आसान होगा। जल्द कार्य शुरू कराने के लिए स्वीकृत बजट के सापेक्ष 50 फीसदी धनराशि की पहली किस्त के रूप में करीब 30 करोड़ जारी भी हो गए हैं।
इंसेट-1
कुछ प्रमुख मार्ग जिनका होगा निर्माण
मोहान में सुंदरपुर चांदपुर झलई संपर्क मार्ग। सदर में संभरखेड़ा से नैकानी माता मंदिर संपर्क मार्ग। पुरवा के चकसरैया रोड से शिवगोविंदखेड़ा मार्ग। सफीपुर में मीरपुर मरौचा पुलिया से मिश्रापुर संपर्क मार्ग। बांगरमऊ में सचान कोट से हसनापुर मिसिंग लिंक मार्ग का निर्माण। भगवंतनगर में बेहटाभवानी से लच्छीखेड़ा लिंक रोड बनेगी।
विज्ञापन

वर्जन
जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 60 करोड़ से 38 मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बजट मिल गया है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें