बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकपीरनगर निवासी वेद प्रकाश पुत्र जयप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बचत खाता नगर के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर स्थित पीएनबी बैंक में है।
20 मई बुधवार को जालसाजों ने फोन कर उसे झांसे में लेकर एटीएम का ओटीपी नंबर पूछ लिया और उसके बचत खाते से 5 हजार रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित कर दिए। शुक्रवार 22 मई को फिर से 31399 रुपये उसके खाते से दूसरे खाते में स्थानांतरित कर दिए गए।
कोतवाल श्यामकुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा है। इसलिए साइबर सेल उन्नाव को स्थानांतरित किया जा रहा है।