फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घंटे में 33 मिमी हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में 14 घंटे में लगभग 33.5 मिलीमीटर (मिमी) की बारिश हुई। सदर तहसील में सबसे ज्यादा और हसनगंज में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई। उमस भरी गर्मी लोगों को काफी राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने धान रोपने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर से ही मौसम बदलने लगा था। शाम 8 बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। शनिवार सुबह 10 बजे तक कभी तेज और कभी धीमी बारिश होती रही। कलक्ट्रेट के आंकड़ों के मुताबिक 14 घंटे में जनपद में 33.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा सदर में 86 मिमी पानी बरसा। वहीं हसनगंज में सबसे कम 5 मिलीमीटर बारिश हुई। पुरवा व सफीपुर में भी अपेक्षाकृत बारिश कम रही। इस बारिश से मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था वहीं शनिवार को यह घटकर 30 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नहीं आया।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
सदर 86 मिमी
सफीपुर 36 मिमी
हसनगंज 05 मिमी
पुरवा 07 मिमी
कुल औसत-लगभग 33.05 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें