अफजलगढ़ में हाईवे 74 पर हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी कार।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर साइकिल और बाइक की भिड़ंत में साइकिल सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। डाक्टरों ने बताया कि हेलमेट न पहने होने से सभी के सिर पर गहरी चोट आई है।
बिल्हौर के ककवन निवासी अमित (24) अपने गांव के ही साथी रामनरेश (25) के साथ हसनगंज के शिव मंदिर में दर्शन के लिए आया था। देर शाम दोनों बाइक से लोट रहे थे। तभी एक्सप्रेस वे पर आसीवन के मल्लहोली गांव के सामने मल्लहोली गांव के निवासी साइकिल सवार बालगोविंद (30) से भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस ने तीनों को हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। बाद में जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में अमित और बालगोविंद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि रामनरेश की हालत नाजुक है। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नही पहने थे। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पूरननगर निवासी दिलीप(30) पुत्र प्यारे रिक्शा चालक है। मंगलवार रात वह रिक्शा खड़ा करने घर जा रहा था। तभी रिक्शे का पिछला पहिया एक गड्डे में चला गया और दिलीप उसी गड्ढे में जा गिरा और घायल हो गया। पत्नी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार युवक