उन्नाव। मंगलवार शाम अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। वहीं कौंधती बिजली से लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।
वैसे तो सोमवार रात से ही मौसम बिगड़ने लगा था। मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलती रही। शाम को रात 8 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं बिजली की कड़कड़ाहट से लोगों में दहशत देखी गई। इस बारिश से गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं सरसो व दलहनी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से कृषक परेशान दिखे।