फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती बीड़ी से 300 बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 14 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बरौंकी-महमदाबाद के बीच खेतों में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के बरौंकी-महमदाबाद के बीच खेतों में बीड़ी से आग लग गई। इससे 50 किसानों की लगभग 300 बीघा गेहूं की फसल जल गई। फसल जलती देख किसानों व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही सूचना दमकल को दी गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फसल नुकसान की सूचना पर तहसीलदार, लेखपाल व पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया।

तहसील क्षेत्र के गांव बरौंकी-महमदाबाद के बीच खेत में कंपाइन मशीन चल रही थी। उसी दौरान खेत में जलती हुई बीड़ी किसी ने डाल दी। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। देशराज यादव के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलने के साथ ही थोड़ी ही देर में आग ने आसपास के खेतों को चपेट में ले लिया। फसल जलती देख किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया। एक तरफ किसान आग बुझा रहे थे जबकि दूसरी ओर आग बढ़ती जा रही थी। विकराल आग देख सूचना दमकल को दी गई।
विज्ञापन


दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग तीन घंटे तक आग बुझाने में लगे रहे। इस दौरान लगभग 300 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगने से देशराज यादव, महादेव, रामनरेश, किशन लाल, पंचम, अब्दुला, सतीश कुशवाहा, मोनू, मोहन लाल, चेतराम, श्रीकृष्ण, जगदेव, राजेश कुमार, सूरज पाल, रसीद, अजीज, होरी लाल, कुशाल, बृजपाल, गोपाल, शिव कुमार, जगजीवन लाल, दिनेश कुमार, नरेश, खुनखुन, बबलू, मजीद, पुसई, रामदुलारे, बद्री,

कैलाश, सोने लाल, शिवरानी, अशर्फी लाल, अजीत, विशम्भर, राजाराम, मेवा लाल, चंद्रशेखर, राजू, सागर, बांके विहारी, कमलेश और विपिन सहित करीब आधा सैकड़ा किसानों की गेहूं की फसल जल गई। मौके पर तहसीलदार लालधर यादव, लेखपाल राजेश कुमार व कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


दो जगह आग से फसल राख
बारासगवर/अचलगंज। बारासगवर थानाक्षेत्र के आधारखेड़ा गांव के पास खेत में गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से हलबलखेड़ा निवासी दिनेश सिंह के गेहूं के खेत में आग लग गई। इसमें दिनेश सिंह की पांच बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। उधर अचलगंज थानाक्षेत्र के ग्राम कोरारीकला निवासी सुरेश कुमार के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस व दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। खेत में आग लगते ही ग्रामीण घंटों विद्युत सब स्टेशन बिछिया को फोन करके आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें