फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला अस्पताल में 29 मरीज भर्ती, इमरजेंसी में बेड फुल

Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को बेड को लेकर मारामारी रही। छह घंटे में एक के बाद एक 29 मरीज भर्ती किए गए। कुछ मरीज पहले से भर्ती थे। इससे सभी बेड फुल हो गए। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार, पेटदर्द और डायरिया के 29 मरीज पहुंचे। मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ गए। किसी तरह एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया गया। कई मरीजों के तीमारदार बेड खाली होने का घंटों इंतजार करते रहे। दोपहर में मरीज बढ़ने पर पहले से भर्ती मरीजों को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके बाद इंतजार कर रहे मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें