उन्नाव। पहले और दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न कराने के लिए जिले के 266 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को एएसपी ने फोर्स को मुजफ्फर नगर के लिए रवाना किया।
लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में 19 अप्रैल को मुजफ्फरनगर और दूसरे चरण में 26 मई को गाजियाबाद जिले में भी मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में तैनात 266 पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 18 उपनिरीक्षक और 248 हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने पुलिस बल को रवाना करने से पहले पुलिस लाइन में दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सभी को बसों व अन्य वाहनों में बैठाकर रवाना किया। इस दौरान सीओ सिटी सोनम सिंह, सफीपुर सीओ ऋषिकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।