फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम में फर्क होने से 239 हजार किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इंतखाब और आधारकार्ड में दर्ज नामों में फर्क होने से 2.39 लाख किसानों की सम्मान निधि रोक दी गई है। शासन ने इन किसानों की सूची सत्यापन के लिए वापस भेज दी है।
विज्ञापन

इसी साल 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में मोदी सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इसके तहत 2 हेक्टेअर यानि अधिकतम आठ बीघे खेती वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाएंगे। हर चार माह में 2 हजार रुपये की किश्त किसान के खाते में भेजी जानी है। उपकृषि निदेशक डा. नंदकिशोर ने बताया कि योजना में 329276 किसानों को पहली, 300393 किसानों को दूसरी और 265823 को तीसरी किश्त दी जा चुकी है। 239827 किसानों का डाटा नाम अलग होने से रिजेक्ट हो गया है। बताया कि कृषि व राजस्व विभाग के कर्मियों को पोर्टल पर कृषक का नाम एवं आधारकार्ड संख्या संशोधन करने के लिए सूची उपलब्ध करा दी गई है। संशोधन के बाद कृषकों के खाते में धनराशि का भुगतान इसी माह कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान, जन सेवा केंद्र, राजकीय कृषि बीज भंडार या तहसील में लेखपाल के पास जाकर आधारकार्ड के अनुसार पोर्टल पर नाम और आधारकार्ड संख्या संशोधन करा लें।
किसानों को आत्मनिर्भर बनने की दी सलाह
बांगरमऊ। क्षेत्र के ग्राम सहवाजपुर मजरा सिंघूपुर बेरियागाड़ा में किसान सहयोग सामूहिक अनुसंधान नेटवर्क के तत्वावधान में किसान मेला आयोजित किया गया। इसमें हैदराबाद के प्रभारी डा. हरिओम सिडनी ने किसानों को आवश्यक जानकारी दी। बताया कि किसान को भंडारण की वायुरोधी बोरियों में अनाज के रखरखाव के बारे में बताकर उन्हें तकनीकी रुप से सक्षम बनाया जा रहा है। अमेरिका के शोध छात्र प्रत्येक गांव में दो-दो वायु रोधी बोरियां नि:शुल्क वितरित कर रहे हैं। डाक्टर ने किसानों को मूंगफ ली से संबंधित समस्याओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दी और बीजशोधन का तरीका बताया। उन्होंने किसानों को स्वयं सहायता समूह बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। किसान मेले में ग्राम प्रधान पति व पूर्व ब्लाक प्रमुख मान सिंह यादव, श्याम बिहारी, गोरेलाल, बबलू शर्मा, नारायण सिंह, अजयपाल व राजेंद्र सिंह आदि किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें