फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मेंटल हेल्थ शिविर में 23 मानसिक रोगी चिन्हित

Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
63 लोगों की मनोरोग चिकित्सक ने की जांच
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। मेंटल हेल्थ सप्ताह के तहत नगर स्थित सीएचसी में मानसिक स्वास्थ्य शिविर और गोष्ठी का आयोजन हुआ। यहां बच्चों में मानसिक दिव्यांगता उसके कारण, बचाव, और उपचार की विस्तार से जानकारी दी गई। जांच के दौरान 23 मानसिक रोग के मरीज मिले।
विज्ञापन

शिविर में आए मनोचिकित्सक डॉ. विकास दीक्षित ने मानसिक रोगियों का परीक्षण किया। कुल 63 लोगोंं के किए गए परीक्षण में 23 मरीज मानसिक रोग से पीड़ित मिले। वहीं 38 मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। मानसिक रोग से पीड़ित मिले मरीजों को उपचार के साथ उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही मानसिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी दिया गया। मरीजों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार, काउंसलर आशा गौतम, सरस्वती रानी, दीपक साहू, विजय व्यास, प्रज्ञा सैनी, अविनाश कुमार, डॉ. मंजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें