फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन से गिरा अधेड़, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेलवे रूट पर मगरवारा रेलवे स्टेशन के निकट एक यात्री चलती ट्रेन से गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी व सिविल पुलिस में शव उठाने को लेकर एक घंटे तक विवाद चला। एक घंटे बाद मगरवारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की जेब से पुलिस को जयपुर से कानपुर स्टेशन तक का जनरल टिकट मिला है। अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर मगरवारा रेलवे स्टेशन के समीप सुबह एक 52 वर्षीय वृद्ध का शव औंधे मुंह ट्रैक किनारे पड़ा मिला था। सिर व चेहरे में ट्रैक किनारे पड़ी गिट्टियां घुसी हुई थी। क्षेत्रीय लोगों ने पहले रेलवे व बाद में मगरवारा पुलिस को सूचना दी। जीआरपी ने सीमा क्षेत्र मगरवारा पुलिस का बता शव उठवाने से इनकार कर दिया। इस बीच मगरवारा पुलिस पहुंची। एक घंटे तक दोनों के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद चलता रहा। सुबह 10 बजे शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली प्र्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक सफेद कुर्ता धोती, हांथ में कलावा, गले में माला पहने हुए था। कुर्ते की जेब में केवल जयपुर जंक्शन से कानपुर सेंट्रल तक का रेल टिकट मिला है।
विज्ञापन


-जेब से मिला जयपुर से कानपुर का जनरल टिकट
-जीआरपी व सिविल पुलिस में दो घंटे चला विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें