फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडियो रिकार्डिंग वाले कैमरों से होगी परीक्षार्थियों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2018-19 बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार भी परीक्षार्थियों पर आनलाइन मानीटरिंग का सख्त पहरा रहेगा। इसके लिए शासन से उन्हीं कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की गाइड लाइन जारी की है। जिन कालेजों में परीक्षा निर्धारण केंद्र निर्धारण के समस्त मानक पूरे होंगे। ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिग वाले सीसीटीवी कैमरों का लगा होना अनिवार्य है। बोर्ड कार्यालय आनलाइन सत्यापन के बाद कालेजों को परीक्षा केंद्र की हरी झंडी देगा।


जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद् से संबद्ध करीब 550 इंटर कालेज संचालित हैं। कालेजों में छात्रों की बोर्ड परीक्षा का आनलाइन निर्धारण किया जाएगा। इस बार भी करीब 75 हजार परीक्षार्थियों के आवेदन की संभावना है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद् के निर्देश पर छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए परिषद् कार्यालय से गाइड लाइन जारी हो गई है। इसके तहत सभी कालेजो ंको परिषद् की वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना होगा। कालेजों में लगे सीसीटीवी कैमरों में ऑडियो रिकार्डिंग सिस्टम को अनिवार्य किया है। सचिव ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वही कालेज परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल होंगे, जहां वीडियो के अलावा ऑडियो रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे होंगे।
विज्ञापन


कालेजों को समस्त डाटा 6 अगस्त तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कई अन्य मानक भी निर्धारित किए गए हैं। उधर, डाटा समय से अपलोड न करने वाले कालेजों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर किए जाने की चेतावनी भी दी गई है। जिससे कालेज प्रबंधकों में अफरा तफरी का माहौल बना है। प्रबंधक इंटरनेट कैफे के माध्यम से परीक्षार्थियों का ब्योरा अपलोड कराने में जुट गए हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा तैयारियां शुरू हो गई हैं। कालेजों से छात्र ब्योरे के साथ ही अन्य रिकार्ड मांगे गए है। वहीं परिषद की वेबसाइट पर कालेज व परीक्षार्थियों का ब्योरा अपलोड करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

यह ब्योरा कालेजों को करना होगा अपलोड
माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट पर कालेज व्यवस्थापक कालेज का प्रकार, मान्यता का ब्योरा, परीक्षा केंद्र से अन्य कालेज की दूरी, उनका कोड, एक ही प्रबंधक के कई कालेज हैं तो उसका ब्योरा, कालेज की छात्र संख्या के अलावा संसाधन की रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। जिसका बोर्ड कार्यालय से आनलाइन व स्थलीय सत्यापन कराकर परीक्षा केंद्र की हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन


संसाधन नहीं तो परीक्षा केंद्र नहीं
कालेज में ऑडियो रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरों के अलावा प्रश्नपत्र रखने का स्ट्रांग रूम, चहारदीवारी, कालेज तक पहुंचने वाले रास्ते का हाल, पेयजल, शौचालय, बिजली, कंप्यूटर व कंप्यूटर आपरेटर होना अनिवार्य किया गया है। किसी एक खामी पर कालेज को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया जाएगा।


-माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आगामी बोर्ड परीक्षा की शुरू की तैयारी
-सीसीटीवी कैमरों के अलावा कालेज संसाधनों का मांगा ब्योरा
-छह अगस्त तक कालेज संसाधनों का आनलाइन देना है ब्योरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें