फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर 21 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बार-बार हिदायत के बाद भी फुटपाथ से सड़क तक अतिक्रमण करने वाले छह दुकानदारों का चालान किया। वहीं, यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग करने पर 15 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी की अगुवाई में नगर पालिका और यातायात पुलिस ने अवैध कब्जेदारों को सख्त हिदायद दी। कई बार चेतावनी के बाद भी सड़क घेरने पर सदर बाजार के छह दुकानदारों का चालान किया। नगर पालिका ईओ संजय गौतम ने 14 दुकानदारों को नोटिस दी और चेतावनी दी कि इसके बाद भी अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने सदर बाजार और कचहरी पुल पर खड़े 15 वाहनों का चालान किया। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि दुकानदारों को नाले के पीछे ही दुकान लगाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। पीली पट्टी बनाकर सीमा भी तय कर दी गई है। इसके बाद भी जो लोग नहीं मान रहे हैं अब उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें