फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधड़ाके संग 2017 का इस्तकबाल

Sun, 01 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
happy new year - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार शाम लोगों में बीत रहे साल 2016 की यादों को ताजा करने और आने वाले वर्ष 2017 को खुशनुमा माहौल में स्वागत करने में बीती। नूतन वर्ष के आगमन पर जगह-जगह पर आयोजित कार्यक्रमों में युवक व युवतियों ने जमकर धमाल किया। इसके बाद रात में जैसे ही घड़ी की दोनों सुईयां बारह पर पहुंची लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष 2017 की बधाई दी। इससे पूर्व युवक-युवतियां सुबह से ही बाजारों में पहुंच गए और अपने दोस्तों को को न्यूईयर विश करने के लिए उनकी पसंद के उपहारों की खरीदारी करने लगे। किसी ने आकर्षक ग्रीटिंग खरीदे तो किसी ने ऐसा गिफ्ट जो उसके पास हमेशा रहे और उनकी यादों को ताजा करता रहे। इसके अलावा बच्चों, युवाओं व युवतियों ने अपने दोस्तों को देने के लिए तरह-तरह के  रंगबिरंगे फूलों के गुलदस्ते भी खरीदे।
विज्ञापन

संचार क्रांति ने नजरिया
न्यू ईयर विश करने का नजरिया बदल गया है। लोग अब नए साल के शुभकामना संदेश के रूप में ग्रीटिंग भेजने के बजाए संचार क्रांति के माध्यम से नए साल की बधाई देना अधिक मुनासिब समझते हैं। इस बारे में दीपक, सुधीर, नीरज, शशी, नेहा, संदीप, राहुल, दीपिका, निहारिका, ज्योति आदि ने कहा कि अब संचार क्रांति के माध्यम से ही नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दे देते हैं। कहा कि ग्रीटिंग को एक लिफाफे में बंद कर उस पर टिकट लगाकर डाक से भेजना अब पुरानी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें