अमर उजाला ब्यूरो
सुमेरपुर। ब्लाक क्षेत्र के शिक्षकों व विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बीईओ ने एक शिक्षक को नियमों की अनदेखी कर अस्थाई रूप से एबीआरसी पद पर नियुक्ति कर दी है। उधर, बीईओ ने विभागीय व्यवस्थाओं के संचालन के लिए अस्थाई नियुक्ति की बात कही है।
सुमेरपुर ब्लाक संसाधन केंद्र में पांच एबीआरसी पद निर्धारित है। जबकि मौजूदा समय में केवल एक एबीआरसी गंगाकृष्ण कार्यभार संभाल रहे हैं। शिक्षकों की समस्या व एबीआरसी की मनमानी की खबर अमर उजाला ने बीते दिनों प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर बीईओ मधूलिका बाजपेई ने संकुल प्रभारी राकेश बाजपेई के निलंबन के बाद डौड़ियाखेड़ा जूनियर विद्यालय में तैनात शिक्षक मनोज द्विवेदी को संकुल प्रभारी के अलावा अस्थाई एबीआरसी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जो शिक्षकों में चर्चा बनी है।
बीईओ मधूलिका बाजपेई ने बताया कि शंकुल प्रभारी के निलंबन के बाद विभागीय व्यवस्थाओं के संचालन के लिए मनोज द्विवेदी को अस्थाई रूप से नियुक्त गया है। बताया कि एबीआरसी के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक से डेढ़ माह के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। रिक्त पदों पर नियुक्ति होते ही मनोज द्विवेदी को अस्थाई पद से कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि अस्थाई एबीआरसी नियुक्ति जानकारी में है। कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए शिक्षक को अस्थाई कार्यभार दिया गया है।
- बीईओ बोलीं, लंबित कार्यों को निपटाने के लिए शिक्षक को दी दोहरी जिम्मेदारी